फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन
monsoon barish - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में कमजोर पड़ चुके मानसून के लिए बुधवार अच्छे संकेत लेकर आया। बारिश और बदली से झांसी का मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। अब आगे के दिनों में अच्छी बरसात होगी।
विज्ञापन

असम और बिहार में जोरदार बारिश से कई जिलों में बाढ़ तक आ गई। लेकिन उत्तर प्रदेश और खासकर बुंदेलखंड में जुलाई के महीने में मानसून कमजोर पड़ा हुआ था। इससे किसानों की फसलें तक सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। वहीं, उमस भरी गर्मी से आमजन का हाल-बेहाल था। कभी-कभार बारिश हो भी जाती तो धूप खिलने से फिर से उमस और गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ता। मगर बुधवार को हुई बारिश अच्छे संकेत लेकर आई है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी थी। दोपहर होते-होते अच्छी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर शहर के अलग-अलग स्थानों पर कभी तेज तो कभी हल्का पानी गिरता रहा। आसमान में घने बादल छाए होने की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश थामने के बाद भी सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुंदेलखंड में कमजोर पड़ चुका मानसून फिर लौट आया है। अब इस सप्ताह अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।
फसलों को भी फायदा होगा
इन दिनों तिल, उड़द, मूंग, ज्वार, मक्का, बाजरा, मूंगफली आदि फसलें बोई गई हैं। अब तक इन्हें उचित पानी नहीं मिल पा रहा था और किसानों को फसलों के नुकसान होने का डर सताने लगा था। मगर अब लगातार बारिश होती है तो फसलों को पर्याप्त पानी मिल जाएगा। इसके अलावा पानी की कमी की वजह ये धान की रोपाई में समस्या आ रही थी, वो भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें