फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू का एक और कर्मी हुआ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona posative in bu
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल आया है। फॉरेंसिक साइंस विभाग के लैब अटेंडेंट अब कोविड का शिकार हो गया है। उसे सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बीयू में लगातार शिक्षकों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे पहले बीयू कैंपस में रहने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था। इसके बाद बीएड विभाग के दो शिक्षक को कोरोना हो गया। गोरखपुर में जांच कराने के बाद आई रिपोर्ट में हिंदी विभाग के शिक्षक भी पॉजिटिव पाए गए। अब फॉरेंसिक साइंस विभाग का लैब अटेंडेंट भी कोरोना का शिकार हो गया है। बताया गया कि कर्मचारी में किसी प्रकार के लक्षण नहीं होने पर एल-1 इकाई में भर्ती किया गया है। बीयू में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से शिक्षक और कर्मचारी दहशत में हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आने वाले स्टाफ और बाहरी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें