फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर कड़ी हुई निदेशालय की निगरानी

Fri, 15 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खेल निदेशालय ने मंडल में संचालित विभिन्न खेलों के कैंपों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों पर निगरानी कड़ी करने की तैयारी में है। इसके तहत निदेशालय ने उनकी पांच साल की प्रदर्शन रिपोर्ट क्षेत्रीय खेल कार्यालयों से मांगी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि झांसी में ध्यानचंद स्टेडियम के अलावा ललितपुर एवं उरई में निदेशालय द्वारा विभिन्न खेलों के कैंप संचालित किए जाते हैं, जिसमें हजारों खिलाड़ी अपना खेल कौशल बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रतिभाग करते हैं।

इस वर्ष झांसी में सात खेल कैंप बैडमिंटन, क्रिकेट, जिम्नास्ट, बॉक्सिंग, हॉकी व क्रिकेट के कैंप संचालित हैं। जबकि, ललितपुर में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं उरई में हॉकी, जूड़ो, हैंडबॉल व फुटबॉल के कैंप संचालित हैं। इससे पूर्व भी मंडल के तीनों जिलों में प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों के कैंप लगाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश के मुताबिक खेल निदेशालय ने खेल कैंपों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पिछले पांच साल में प्रतिभागिता एवं उनकी उपलब्धियों की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा प्रशिक्षकों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में प्रतिभागियों व प्रशिक्षकों की संख्या का ब्योरा भी मांगा गया है।

खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा प्रोटीन युक्त नाश्ता
कभी खेल निदेशालय द्वारा संचालित खेल कैंपों में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोटीन युक्त नाश्ता एवं बेहतर खेल संसाधन मुहैया होते थे। लेकिन, वर्तमान में मात्र दस माह संचालित होने वाले इन अस्थाई खेल कैंपों में निर्धारित खेल सामग्री के अलावा खिलाड़ियों को और कुछ हासिल नहीं हो पाता है। हालात यह हैं कि खिलाड़ियों को प्रोटीन युक्त नाश्ता तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कई मौकों पर यह कैंप निर्धारित महीने भी पूरे नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें