झांसी। शासन के सख्त आदेश के बाद भी जिले के एक दर्जन विभाग मनरेगा मजदूरों के 16 लाख 25 हजार 295 रुपये दबाए हुए हैं। मनरेगा सैल द्वारा डाटा फीड करने के बाद भी इन विभागों ने मजदूरों को मजदूरी नहीं दी है। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों से मजदूरों को शीघ्र पैसा देने के लिए कहा है।
विभागीय जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड मऊरानीपुर पर 1,36,206 रुपये, झांसी प्रखंड बेतवा नहर पर 24,794 रुपये, सिंचाई निर्माण खंड पंचम पर 1,62,288 रुपये, निर्माण खंड तृतीय पीडब्लूडी पर 1,20,589 रुपये, मैदानी योजना झांसी पर 1,86,921 रुपये, राष्ट्रीय जलागम योजना झांसी पर 1,01,108 रुपये, राष्ट्रीय जलागम मऊरानीपुर पर 3,79,155 रुपये, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग झांसी प्रथम पर 2,45,525 रुपये, भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्लूडीपी मोंठ पर 1,00,303 रुपये, भूमि संरक्षण अधिकारी रामगंगा कमांड आईडब्लूडीपी पर 17,549 रुपये व सहायक निदेशक रेशम विभाग पर 43,953 रुपये बकाया हैं। डाल नहर प्रखंड पर मात्र 966 रुपये ही बकाया हैं।