फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अस्पताल का नंबर तलाशने पर खाते से रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। इंटरनेट से एक निजी अस्पताल का नंबर तलाशना कारोबारी को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने शातिराना अंदाज में उसके खाते से 99,599 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


शक्ति नगर सिविल लाइन निवासी आनंद प्रकाश सेठ ने इंटरनेट से एक नर्सिंग होम का नंबर निकाला। उस नंबर पर फोन करने पर उनसे कहा गया कि डॉक्टर का अपाॅइंटमेंट लेने के लिए 10 रुपये यूपीआई से भेजाे। 10 रुपये भेजने के बाद उसने एक लिंक भेजा और कहा कि लिंक पर क्लिक करने पर अपाॅइंटमेंट मिल जाएगा। उनकी पत्नी दीपा ने भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया, इसके बाद उनके खाते से 99,599 रुपये की रकम उड़ा दी गई। उन्होंने घटना की सूचना साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें