फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगा भोलेनाथ का पवित्र सावन

विज्ञापन
शिव जी - फोटो : ??? ??
विज्ञापन
झांसी। भगवान भोले नाथ का प्रिय महीना सावन छह जुलाई से शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सावन में पांच सोमवार पडे़ेंगे। यह पवित्र माह सोमवार से शुरू होगा और सोमवार को ही समाप्त होगा। शिव भक्तों ने भगवान शिव की आराधना के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सनातन धर्म के सभी धर्मग्रंथों में भगवान शिव की महिमा का वर्णन है। धार्मिक मान्यता है कि भोेले नाथ की आराधना से भक्तों की जल्द ही समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सावन भगवान का प्रिय महीना है। ऐसे में उनके भक्त समूचे माह खासकर सोमवार को विभिन्न अनुष्ठान तथा पूजा आदि करते है। पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान का अभिषेक कर बेल पत्री चढ़ाते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के गुरु पूर्णिमा के ठीक अगले दिन सावन का महीना 6 जुलाई सोमवार से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा सोमवार 13 को, तीसरा सोमवार 20 को, चौथा 27 को और पांचवां तीन अगस्त को पडे़गा। मान्यता है कि सोमवार व्रत रखने से सुखी वैवाहिक जीवन और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें