फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले अधिशासी अभियंता को भेजा जेल

Sun, 04 Aug 2019 04:21 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
पुलिस ने अधिशासी अभियंता को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेडीए कार्यालय में प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी संस्थान की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी को शनिवार को सीपरी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एक सरकारी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के 38 छात्र-छात्राओं को एक माह के प्रशिक्षण के लिए झांसी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भेजा गया था। इनमें 19 छात्राएं थीं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र आवंटित कर दिए गए लेकिन एक छात्रा को प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर संस्थान की कई छात्राओं ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए जेडीए उपाध्यक्ष को लिखित रूप से शिकायत कर छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील मेसेज करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस ने कार्यालय से जेडीए के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। छात्रा की तहरीर पर सीपरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शनिवार को सीपरी थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


दिन भर रही चर्चा

शनिवार को जेडीए कार्यालय में फरियादियों की कमी होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय में लोग एक दूसरे से दबी जुबान में सिर्फ अधिशासी अभियंता के बारे में जानने के लिए आतुर दिखे। हर किसी का एक ही सवाल था कि एक्सईएन जेल गए या नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें