फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रद्धा से मनाया पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महामहोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। श्रावण शुक्ल सप्तमी, मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर बुधवार को तीर्थंकर 1008 श्री पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महामहोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिरगांव स्थित दिगंबर जैन मंदिर एवं समवशरण मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद भगवान श्री पारसनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर भगवान पारसनाथ की आराधना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें