अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय (बीबीसी) के अभिव्यक्ति सांस्कृतिक क्लब के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। काव्य पाठ में मोक्षा, भाषण में साक्षी, वादन में लोकेश, गायन में लिचांशा प्रथम रहीं।
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा ने कहा कि संस्कृति का अर्थ समाज के लोगों के सोचने, विचार और काम करने के तरीके के साथ-साथ मूल्यों पर आधारित है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। काव्यपाठ में मोक्षा अवस्थी प्रथम, भूमि खरे व साक्षी चक्रवर्ती द्वितीय व सोनिया तृतीय रहीं। हिंदी की भाषण प्रतियोगिता में मोक्षा अवस्थी प्रथम, सानिया जैदी द्वितीय, अंग्रेजी भाषण में साक्षी चक्रवर्ती प्रथम, वैष्णवी दुबे द्वितीय, सोनिया गोस्वामी तृतीय, वादन में लोकेश सिंह प्रथम, गायन में लिचांशा शर्मा प्रथम, स्तुति कुशवाहा द्वितीय व लोकेश सिंह तृतीय, एकल नृत्य में मोक्षा अवस्थी प्रथम, रिया यादव द्वितीय व मुस्कान तृतीय व समूह नृत्य में सोनिया गोस्वामी, रिशिका, हंसिका व सुहानी सेन की टीम प्रथम, हेमा वर्मा व सोनम वर्मा की टीम द्वितीय व खुशी अंसारी, शिफा अफजल की टीम तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. सुरभि यादव, प्रो. योगेश पांडेय, प्रो. डीडी गुप्ता, प्रो. हेमंत कुमार, प्रो. एमए अंसारी, डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. सर्वेश अस्थाना रहे। इस दौरान डा. वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, डॉ. सिप्पी दासानी, प्रो. किशोर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।