फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माताटीला बांध से गोताखोरों ने निकाले सभी सात शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिवपुरी (मप्र) के खनियाधाना इलाके में माताटीला बांध में नाव पलटने के बाद डूबे सभी सात लोगों के शव बुधवार शाम तक रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए। पिछले करीब चौबीस घंटे से गोताखोर समेत एसडीआरएफ टीम लापता की तलाश में जुटी थी। यह सभी एक परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिनके शव बरामद हुए उनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे समेत दो किशोर हैं। एक साथ सात लोगों की मौत ने इलाके में लोगों को झकझोर डाला है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे शिवपुरी के रजावन गांव से 15 लोग नाव से बांध में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। बीच रास्ते अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया जबकि सात लापता थे। हादसे की खबर लगते ही भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। जनपद के तमाम आला अफसर बचाव कार्य की निगरानी के लिए डेरा डाले रहे। एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। बुधवार तड़के से लापता लोगों की फिर तलाश शुरू हुई। सुबह दस बजे तक रेस्क्यू टीम ने शारदा (35) पत्नी इमरत लोधी, लीला (40) पत्नी राम निवास के शव बाहर निकाल लिए थे। शाम पांच बजे तक अन्य सभी सात शव बाहर निकाल लिए गए। एसपी अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक सभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें