फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण परिवार के मोहित ने हासिल की शानदार सफलता

विज्ञापन
मोहित पाल - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति पाने वाले मऊरानीपुर के किशोरपुरा गांव के मोहित पाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 77.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी इस कामयाबी के पीछे छात्रवृत्ति की अहम भूमिका मान रहे हैं।
विज्ञापन

मोहित एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक प्राइवेट स्कूल में लिपिक हैं। पूरा परिवार गांव में रहता है। मोहित ने बताया कि सीमित संसाधनों की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दरम्यान उन्हें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी मिली और वे उसमें शामिल हुए। इस परीक्षा को पास करने के बाद उन्हें पचास हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। इसके साथ ही पैसे की कमी से पढ़ाई में आने वालीं उनकी परेशानियां दूर हो गईं। इस पैसे का उपयोग वे किताबें खरीदने में करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उन्हें मदद मिल रही है। इंटरमीडिएट में उन्हें रसायन विज्ञान में 82 और अंग्रेजी में 80 अंक हासिल हुए हैं। अब वह बीएससी में दाखिला लेने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें