फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लगेंगी मोहल्ला क्लासें, विद्यार्थी पाएंगे ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एंड्रॉयड फोन न होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित विद्यार्थियों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग ने ऐसे छात्रों के लिए मोहल्ला कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें शिक्षक प्रेरणा साथियों की मदद से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। अब तक चार हजार प्रेरणा साथियों के पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। मगर एंड्रॉयड फोन न होने से अधिकांश विद्यार्थी इससे वंचित हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा निदेशालय ऐसे व्यक्तियों का चयन कर रहा है, जिनके पास एंड्रॉयड फोन हैं और वह दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य एप, रीड, लांग एप को डाउनलोड कर गांव के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दे सकें। वहीं, मोहल्ला क्लास संचालन के लिए सार्वजनिक स्थान पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, खेल का मैदान हो सकता है। मोहल्ला क्लास में बच्चों को दूर दूर बैठा कर पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाएगा। विभाग द्वारा ई लर्निंग सामग्री, पोस्टर, शैक्षणिक वीडियो, पाठ्य पुस्तकें पढ़ने के लिए दी जाएंगीं। जो अभिभावक अपने बच्चों को मोहल्ला क्लास में नहीं भेजेंगे उनसे भी संपर्क किया जाएगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले में चार हजार प्रेरणा साथी पंजीकृत हो चुके हैं। जो अध्यापकों की मदद से मोहल्ला क्लास में पढ़ाएंगे और अपना मोबाइल विद्यार्थियों को उपयोग करने देंगे।
रोवर्स रेंजर्स ने किया पौधरोपण
झांसी। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में रोवर्स रेंजर्स ने पौधरोपण किए। एक व्यक्ति एक पेड़ का संकल्प लेते हुए रोवर्स रेंजर्स ने आम, नीम, बरगद आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक मंशाराम, सहायक प्रादेशिक संगठन मंत्री पूनम संधू, अर्चना गुप्ता व मानवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कक्षा 6, 7, 8 व 9 में लें प्रवेश
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश प्रारंभ है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य निधि चौहान ने बताया कि जिन छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश लेना है वह कार्यालय दिवस में आकर प्रवेश ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें