फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह शुरू होंगी कोविड मॉड्यूलर ओटी

विज्ञापन
modular ot started in next week
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही दो कोविड मॉड्यूलर ओटी शुरू होंगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर इन ओटी को तैयार किया जा रहा है। यहां पर बटन के बजाए मशीनें टच पैनल पर काम करेंगी। हवा का नकारात्मक दबाव होने के कारण संक्रमण के बाहर जाने का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में हड्डी, गायनी, ईएनटी और नेत्र रोग विभाग की एक-एक, जबकि सर्जरी के दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं। चूंकि, कोरोना वायरस के मरीज के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है लेकिन अलग ओटी नहीं है। पिछले दिनों गायनी विभाग में कोरोना संदिग्ध महिला का प्रसव कराने के लिए अलग से लेबर रूम तैयार करना पड़ा था। वहीं, कोरोना संदिग्ध मरीजों की सर्जरी इमरजेंसी ओटी में ही कराई जा रही है। ऐसे में अलग से ऑपरेशन थिएटर की भी जरूरत पड़ रही थी। इसलिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में दो कोविड मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही है। यहां पर बटन के बजाए टच पैनल पर मशीनें काम करेंगी। हवा का दबाव नकारात्मक होने के कारण संक्रमण के ओटी से बाहर जाने का खतरा भी कम रहेगा। यहां की मशीनों, उपकरणों आदि का उपयोग दूसरे मरीज के इलाज में नहीं होगा। ऐसे में संक्रमण फैलने का डर भी नहीं रहेगा। बताया गया कि अगले सप्ताह तक कोविड मॉड्यूलर ओटी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें