फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे कद्दू लो या टमाटर, हर सब्जी मिल रही है सस्ती

विज्ञापन
आवास विकास के आरोग्य सदन चौराहा पर बिक रही सब्जी।
विज्ञापन
झांसी। जिले में सब्जियों का भरपूर उत्पादन हो रहा है। लॉकडाउन होने के कारण सब्जियों का निर्यात दूसरे राज्यों और शहरों में नहीं हो पा रहा है। इस कारण सब्जियों के दामों में तेजी से गिरावट आई है। दस दिन पहले थोक में 900 रुपये क्विंटल बिकने वाला प्याज अब 500 रुपये में मिल रहा है, तो 800 रुपये क्विंटल बिकने वाला टमाटर अब 500 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा के बाद सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। सब्जियों की खरीदारी के लिए भी एकदम से भीड़ उमड़ने लगी थी। कई लोगों ने जरूरत से ज्यादा आलू, प्याज आदि सब्जियां खरीदकर भंडारण कर लिया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने भी सख्ती दिखाकर गल्ला मंडी से सब्जियों का फुटकर व्यापार बंद करा दिया। मंडी से ठेलों के जरिए वार्डों में सब्जियां बिकवानी शुरू की। इससे एक तरफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ, वहीं दूसरी तरफ लोगों में भी भविष्य में सब्जियां न मिलने का डर खत्म हो गया। वहीं, सब्जियों का निर्यात दूसरे राज्यों और शहरों में न हो पाने के कारण उपलब्धता भी भरपूर हो गई। इस कारण सब्जियों के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन..
प्याज, टमाटर, लौकी, गोभी, धनिया, हरी मिर्च समेत समस्त सब्जियों के भाव कम होने से जनता को भरपूर सब्जी प्राप्त हो रही हैं। - पंकज शर्मा, मंडी सचिव।
16 अप्रैल के रेट
सब्जी थोक क्विंटल फुटकर किलो में
आलू 1700 25
प्याज 900 16
टमाटर 800 15
खीरा 350 7
करेला 1100 20
कद्दू 300 6
बैंगन 600 10
लौकी 700 12
फूल गोभी 800 15
मूली 200 5
भिंडी 1700 25
हरी मिर्च 1000 15
शिमला मिर्च 1500 20
कटहल 1000 15
अदरक 4000 50
लहसुन 3900 60
25 अप्रैल के रेट
सब्जी थोक फुटकर
आलू 1400 24
प्याज 500 10
टमाटर 500 10
खीरा 250 5
करेला 1300 20
कद्दू 250 5
बैंगन 600 10
लौकी 500 10
फूल गोभी 500 8
मूली 200 5
भिंडी 1300 20
हरी मिर्च 900 15
शिमला मिर्च 1000 15
कटहल 1700 22
अदरक 4300 55
लहसुन 4300 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें