फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल लुटेरा गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पलक झपकते ही मोबाइल झपटकर भागने वाले चार शातिर मोबाइल लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न नामी कंपनियों के आधा दर्जन से अधिक स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से मोबाइल छिनैती की घटनाएं बढ़ गईं। पड़ताल में एक गैंग के सक्रिय होने के बारे में मालूम चला। तफ्तीश के दौरान पुलिस को आज इन बदमाशों के कैमासन मंदिर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। नवाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को घेरकर पुलिस ने वहीं से इनको पकड़ लिया।
पूछताछ में बदमाशों ने मोबाइल उड़ाने की बात कबूली। उनकेपास से आधा दर्जन स्मार्ट फोन बरामद किए। बदमाशों ने कई मोबाइल बेच भी दिए। पकड़े गए बदमाशों में उदय विश्वकर्मा निवासी गणेश मढ़िया, जीवन अग्रवाल निवासी गुदड़ी बाजार, तालिब खान निवासी लक्ष्मीगेट अंदर और अनिल अहिरवार निवासी टहरौली शामिल हैं। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक चारों बदमाश गैंग बनाकर वारदात अंजाम देते हैं। चारों के खिलाफ पहले से भी नवाबाद, सीपरी बाजार थाने में कई मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें