फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधायकों ने सदन में उठाए शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर गोशाला के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। विधानसभा सदन में विधायक और एमएलसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर गोशाला तक के मामले उठाए। गरौठा विधायक ने सफेद मटर के लिए समर्थन मूल्य घोषित करने का प्रस्ताव रखा।

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही पूरे बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मशीनों का भी मामला उठाया। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से पूछा कि प्रदेश में पोस्टमार्टम का समय निश्चित होने से कई शवों का पीएम निर्धारित समय सीमा पर नहीं हो पाता है। कुछ जनपदों में 24 घंटे पोस्टमार्टम कार्य चिकित्सकों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाकर किया जाता है। विधायक के सवाल पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि रावतपुरा गांव के पास कुकरगांव और लौडी गांव में गो आश्रय स्थल संचालित हैं। चिरगांव में पर्याप्त अस्थायी अथवा वृहद गो संरक्षण केंद्र संचालित होने से रावतपुरा में नई गोशाला निर्माण का अवसर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने विधान परिषद में कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सेमेस्टर पद्धति से दो बार परीक्षा फॉर्म भरवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार में दोनों परीक्षा फॉर्म भराकर एक साथ परीक्षा कराने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, एमएलसी ने प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों के 62 साल की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें