फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरौठा विधायक के बेटे की गुंडई, चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर को मारा चांटा

Sun, 07 Apr 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सत्ता का नशा क्या होता है यह उस वक्त साफ हो गया। जब झांसी जिले के गुरसराय थाना इलाके में विधायक के लड़के ने पुलिसकर्मी को चांटा मार दिया। हद तो तब हो गई जब विधायक के पुत्र ने सीओ, एसडीएम और पूरे पुलिस महकमे को हड़का दिया।

विज्ञापन

 
मेरा बाप विधायक है
गरौठा के वर्तमान बीजेपी विधायक जवाहर राजपूत 2017 में विधायक चुने गए। चुनाव लड़ते वक्त जवाहर ने वायदा किया था कि क्षेत्र में गुंडई नहीं होगी बावजूद इसके  रविवार की शाम बिना नंबर की सफारी लेकर विधायक जी के सुपुत्र क्षेत्र में निकले मोदी चौराहे के पास सीओ, एसडीएम समेत कई पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान विधायक जी का बेटा गाड़ी से बाहर उतरा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर गुरसराय थाने में तैनात अशोक को चांटा मार दिया और गाली गलौज करने लगे कहने लगे कि मेरा बाप विधायक है तुम जानते नहीं हो। हालांकि मामला बढ़ता देख विधायक जी के पुत्र को थाने लाया गया।

विधायक ने दिया धरना
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने थाने में धरना शुरू कर दिया। जवाहर ने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बदसलूकी की है। उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आदर्श आचार संहिता में वाहनों की चेकिंग आम बात है लेकिन विधायक जी के पुत्र का इतना उतावलापन साफ करता है कि मामला गंभीर है। फिलहाल एसपी देहात राहुल मिठास मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें