फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नामजद दलाल समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नामजद दलाल समेत चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को प्रसव कराने के नाम पर निजी चिकित्सालयों में ले जाकर दलाली करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना महरौनी के ग्राम करोंदा निवासी तुलसा पत्नी संतोष अहिरवार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन भुवन की बहू संगीता की डिलेवरी के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। उसे देखने वह ललितपुर आई थी। चार अप्रैल को अस्पताल में डॉक्टर व नर्स ने कहा कि बहू का बच्चा ऑपरेशन से होगा, कहीं और दिखाना हो तो दिखा लो। इसी दौरान दौरान दो लड़के आए और उससे बोले कि उन्हें वह अच्छे डॉक्टर के यहां ले चल रहे हैं।
विज्ञापन


युवक उसे, उसकी बहन व बहू को लिवाकर डॉक्टर के यहां ले गए। जहां पर डॉक्टर की पत्नी ने उससे दो सौ रुपये फीस लेकर देखा और भर्ती कर लिया। जो लड़के उन्हें लिवा ले गए थे, उनमें एक का नाम नीरज पुत्र हरीराम निवासी नेहरू नगर है। दूसरे का नाम नहीं मालूम।

थोड़ी देर में दो और लड़के आ गए, जिनके नाम की भी जानकारी नहीं है। यहां डॉक्टर ने कहा कि आपके मरीज को बाहर निकाल दिया, तो चारों लड़कों ने कहा कि मरीज को ले जाओ। उसने मना किया तो इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा होने लगा। झगड़ा की बात सुनकर ग्राम चौंरसल निवासी देशराज आ गए, जिन्होंने उन्हें पिटने से बचाने का प्रयास किया तो डॉक्टर के यहां मौजूद सभी लोगों ने देशराज को लात घूसों व लाठी से पीटा। सभी लोग मारपीट कर उसे शिकायत करने पर धमकाने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद 100 नंबर पुलिस की गाड़ी आई तो सभी लोग भाग गए और वह किसी प्रकार जान बचाकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने उसका व देशराज का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने नीरज एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें