फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले-सीएमओ को हटाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके निगम पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। विधायक की शिकायत पर सीएमओ के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जांच का जिम्मा एडी हेल्थ को सौंपा गया है। एडी ने सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि जब से सीएमओ डॉ. जीके निगम आए हैं, तब से स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में रुचि न लेने के कारण झांसी में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बहुत खराब हो गए हैं। सीएमओ के पास न तो कोई प्रशासनिक क्षमता है, न ही पूर्व में कोई प्रशासनिक अनुभव। इस कारण इनका अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि झांसी में लगभग सारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। इसमें सीएमओ की संलिप्तता प्रमुख कारण है।
अपने मातहतों के बीच जातीय भेदभाव इनकी मनोवृत्ति है। इनका कार्य व्यवहार निरंकुश और अत्यंत असंतोषजनक है। प्रदेश सरकार के लोक कल्याण के संकल्प की मंशा इनके पद पर रहते हुए बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जहां देश एक ओर कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, वहीं उसकी रोकथाम की तैयारी लेकर इनका बेपरवाह, शिथिलतापूर्वक रवैये के कारण झांसी में आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। विधायक ने सीएम से सीएमओ के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गरौठा, मऊरानीपुर विधायक भी मंत्री से कर चुके शिकायत
सीएमओ की कार्यप्रणाली से गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य भी असंतुष्ट हैं। कुछ महीने पहले जनपद दौरे के आए स्वास्थ्य मंत्री के सामने दोनों विधायकों ने सीएमओ की शिकायत की थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीके निगम की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। - रवि शर्मा, सदर विधायक।
निदेशालय से पत्र आने के बाद सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। अभी तक लिखित जवाब नहीं मिला है। - डॉ. वीके सिन्हा, एडी हेल्थ।
मुझे किसी भी शिकायत के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। इस संबंध में अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। - डॉ. जीके निगम, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें