फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरों के आसरे में ठेकेदारों का ‘बसेरा’

Sat, 29 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से अपनों का उपचार कराने आने वाले लोगों को आसरा देने के लिए बनाए गए रैन बसेरा पर ठेकेदार का कब्जा है। तीमारदारों को यहां मांगने पर भी रुकने के लिए कमरे नहीं मिलते हैं। ठेकेदारों ने सभी कमरों में कुछ कमरों में अपना सामान भर रखा है और बाकी में कब्जा कर रखा है। स्थिति यह है कि यहां बना रसोई घर पिछले तीन साल से बंद है।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण ने जिला अस्पताल में 2010 में रैन बसेरा बनवाया था। तीमारदारों की सुविधा के लिए यहां रसोई घर भी बनाया गया था। लेकिन, यह सुविधाएं आम लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है। जिला अस्पताल के इस रैन बसेरा में बने आठ कमरों में आम लोगों को जगह नहीं दी जाती है। इन कमरों पर अस्पताल में विभिन्न काम करने वाले ठेकेदारों का कब्जा है। कुछ कमरों में सामान भरा हुआ है तो कुछ में यह लोग खुद या अपने कर्मचारियों का निवास बनाए हुए हैं। यही हाल रसोई घर का भी है। यहां बने शौचालय का भी उपयोग आम लोगों को नहीं करने दिया जाता है। स्थिति यह है कि तीमारदार खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं।

रैनबसेरा के लिए ऐसे करें आवेदन
कोई भी व्यक्ति जिसका मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है वह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अनुमति लेकर रैनबसेरा में रुक सकता है। यह सुविधा नि:शुल्क है और किसी भी मरीज के तीमारदार को मिल सकती है। रैनबसेरा में अस्पताल की ओर से सिर्फ कमरा दिया जाएगा, बिस्तर व अन्य सामान तीमारदार को अपना लाना होगा।
विज्ञापन


भेज रहे हैं नोटिस
रैनबसेरा में रुकने के लिए कोई कमरे की मांग करेगा तो उसे अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा। रसोईघर पिछले तीन सालों से बंद है। खाली होेने के कारण कुछ कमरों में सामान रख दिया गया है। अवैध रूप से जो भी ठेकेदार रह रहे हैं उनमें से एक को कमरा खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है तथा बाकियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डा. रमेश चंद्रा
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें