फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के स्वागत को दुल्हन की तरह सजे बाजार

Fri, 28 Oct 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural news - फोटो : DEMO
विज्ञापन
शुक्रवार को धनतेरस है। शहर के बाजारों में इसकी रौनक अभी से नजर आने लगी है। ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। इसे लेकर व्यापार जगत में खासा उत्साह है। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासतौर पर लोगों का जोर धातु की खरीदारी पर रहता है। इसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वर्तनों और सोने चांदी की दुकानों पर बृहस्पतिवार से ही खरीददारों की भीड़ बढ़नी प्रारंभ हो गई है। सर्राफा की दुकानों पर चांदी के मुकुट, बांसुरी, सिंहासन, छत्र, मुकुट, पंचपात्र, दीपक और वर्तन सज गए हैं। दस, बीस, पचास और सौ ग्राम की चांदी के बिस्किट और सिक्के भी दुकानों में सज गए हैं। वर्तनों के दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।

सावधानी से खरीदें सिक्के
झांसी। धनतेरस पर सिक्कों की खरीदारी करने से पहले जांच लें, सिक्का असली है या नहीं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि लक्ष्मी गणेश के चांदी के सिक्के नकली भी आ रहे हैं, क्योंकि इन सिक्कों को लोग संरक्षित कर लेते हैं और गलाते नहीं है। गलाई न होने के कारण इनके नकलीपन की पहचान नहीं हो पाती है। पुराने सिक्कों को खरीदने से पहले पड़ताल जरूर करें। नए सिक्कों को पुराना बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

 
ऐसे पहचानें असली सिक्के
- सोरे का तेजाब सिक्के पर डालें, इससे निकलने वाला झाग हरा और नीला निकलता है तो सिक्का नकली है।
- रेती से रेतकर सिक्के  के अंश को माचिस की तीली से जलाएं, काला होता है तो नकली है।
- इसके साथ ही सिक्के के बीच में छेद कर अन्य धातु की मिलावट का पता लगा सकते हैं।

महंगाई के दौर में खरीदें लाइट वेट ज्वैलरी
बढ़ती मंहगाई के मद्देनजर लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लाईट वेट ज्वैलरी उपलब्ध है। महज सात ग्राम का हार, 12 ग्राम की सोने की चेन, अंगूठी और कई तरह की ज्वैलरी कम वजन की उपलब्ध है। 12 ग्राम की होलो चेन की कीमत 35000 है और सात ग्राम के हार की कीमत 20 हजार तक है।

मंहगाई के दौर में लोग मंहगी ज्वैलरी खरीद नहीं पाते तो उनके लिए लाइट वेट ज्वैलरी है, जिसकी कीमत कम और गुणवता पूरी होती है। अच्छे सोने की खासियत होती है कि उसकी कितनी भी महीन परत बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

उदय सोनी, अध्यक्ष
सीपरी सर्राफा व्यापार मार्केट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें