फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव बाइक समेत कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर/झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव बाइक समेत कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव व बाइक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक गांव में ही किराना की दुकान खोले था।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर अंतर्गत कुंवरपुरा निवासी नारायण उर्फ नेपाल 18 फरवरी की शाम घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात घर न लौटने पर परेशान परिजन खोजबीन में जुट गए। पुलिस ने गुुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था। अभी खोजबीन चल रही थी, तभी बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव व बाइक गांव के कुएं में ग्रामीणों ने पड़ी देखी। खबर मिलते ही मृतक के घर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाइक व शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही एएसपी राहुल मिठास भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर हालात संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें