फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अभद्रता की

Sun, 02 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के कर्मियों ने रविवार को एक युवती की स्कूटी का ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर उससे अभद्रता की। नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



कैलाश रेजीडेंसी निवासी नरेश कुमार रावत की बेटी लीसा रावत ने बताया कि रविवार को ग्वालियर जाने के लिए वह स्कूटी संख्या यूपी93एसी- 7109 से रेलवे स्टेशन गईं। उन्होंने वाहन स्टैंड पर स्कूटी खड़ी की और मंगला एक्सप्रेस से रवाना हो र्गइं। दोपहर में वह पंजाब मेल से लौटकर झांसी स्टेशन पर आईं। जब वह स्टैंड पर गई तो  स्कूटी का ताला टूटा मिला। उन्होंने स्टैंड कर्मियों से ताला टूटा होने की शिकायत की तो उन्होंने उल्टा जवाब दिया। 



विरोध करने पर स्टैंड कर्मी नरेश पुत्र नत्थू निवासी सिमराहा सदर बाजार, वसीम पुत्र शब्बीर निवासी दरीगरान कोतवाली व एक अन्य व्यक्ति ने उससे अभद्रता की। सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नरेश व वसीम को लेकर थाने आ गई। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें