फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से गायब डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम कोविड संक्रमण के नियंत्रण में अच्छा कार्य कर रही है। अब पॉजिटिव केस कम आ रहे हैं। रिकवरी रेट अब 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि एसीएमओ डॉ. एसके खत्री, चिकित्साधिकारी डॉ. पीके खत्री और फिजीशियन महिला डॉक्टर के ड्यूटी पर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि मरीज का फोन नंबर सही होना चाहिए जिसके लिए मौके पर ही नंबर डायल कर जांच करें। उन्होंने जांच में देरी न होने के लिये भी निर्देश दिए। उन्होंने होम
आइसोलेशन वाले मरीजों के बारे में अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा सीएमओ से वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सीओ सिटी को दिए। उन्होंने बेवजह घूमने वालों का भी एंटीजन टेस्ट कराने के लिए कहा। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज में एक ब्लॉक तथा रेलवे हॉस्पिटल में 100 बेड एल-2 की सुविधाओं सहित तैयार किए जा रहे है। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ, अपर निदेशक स्वास्थ्य व सीओ सिटी संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें