फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चांदी कारोबारी का बैग छीनकर भाग गए बाइक सवार बदमाश, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Wed, 13 Jan 2021 09:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

झांसी जिले में बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नझाई बाजार में बाइक पर सवार दो बदमाश चांदी कारोबारी के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। बैग में करीब 55 हजार रुपये की चांदी रखी थी। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


पुरानी नझाई निवासी राजकुमार सोनी चांदी कारोबारी हैं। वह घर पर ही चांदी के जेवरात बनाते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह करीब 55 हजार रुपये की चांदी बैग में रखकर पैदल सराफा बाजार को निकले। 

घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश चांदी के जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग निकले। उन्होंने चिल्लाते हुए पीछा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई भी बाइक सवार नजर नहीं आया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें