फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने छीने 8.61 लाख रुपये, नाकेबंदी करके तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 18 Apr 2024 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी कर दी है। काफी देर तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन, उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिनो प्राइवेट बैंक के कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाश बुधवार रात कोछाभांवर फ्लाईओवर के पास से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बदहवास कलेक्शन एजेंट की सूचना पर एसएसपी राजेश एस पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी करा दी लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार के केके पुरी कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा फिनो प्राइवेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से कैश मैनेजमेंट सर्विस चलाता है। उसका काम दूर दराज जाकर कैश एकत्रित करना है। बुधवार को पैसा एकत्रित करने के बाद वह चिरगांव से सीपरी बाजार स्थित अपने घर लौट रहा था। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में कुल 8,61,855 रुपये एवं लैपटाप रखा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह कोछाभांवर के फ्लाई ओवर के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। 

युवकों ने कट मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और मेडिकल बाईपास की ओर भाग निकले। बदहवास होकर उसने शोर मचाया। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी कर दी। काफी देर तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन, उनका सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें