मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बकुवा में रात में बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव के परशुराम राजपूत के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने पुत्र एवं उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही घर में रखे आठ लाख के जेवरात और 60 हजार नकदी उठाकर ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने इससे पहले पड़ोस में भारत राजपूत के घर में घुसकर ताले चटकाए। मकान मालिक के बाहर रहने के कारण मकान में कुछ नहीं मिला, जिसे खंगाल कर चले गए। इसके अलावा गांव में ही घनश्याम राजपूत की शादी समारोह वाले घर में घुसे, लेकिन घर में तमाम लोग जाग रहे थे। इसके कारण बदमाश भाग गए।