झांसी। पति ने जब पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया तो वह बागी हो गई। उसने फैसला सुना दिया कि अब वह प्रेमी के साथ ही अपनी जिंदगी बिताएगी। पति ने काफी समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। मजबूरन पति को प्रेमी के साथ हंसारी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी।
हुआ यह कि पीएसी कालोनी निवासी एक व्यक्ति मंगलवार की रात को घर पर नहीं था। तभी उसकी पत्नी का प्रेमी ठाकुर बृजेंद्र सिंह निवासी ललपुरा हमीरपुर घर पर आ गया। दोनों रंगरेलिया मना रहे थे, तभी महिला का पति अचानक घर पर आ गया। पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया तो पत्नी बागी हो गई। उसने पति को अपनी शेष जिंदगी प्रेमी के साथ ही जीने का फैसला सुना दिया। पति ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया मगर उसने एक नहीं सुनी। मजबूरन पति ने पत्नी और प्रेमी के परिजनों को फोन करके बुलाया। प्रेमी के परिजन बुधवार को आ गए मगर पत्नी के परिजन नहीं आए। प्रेमी के परिजनों ने भी गलत काम करने पर साथ नहीं देने की बात कही। जिस पर पति ने प्रेमी के खिलाफ पत्नी के अवैध संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया।