फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेत जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में घर से खेत जा रही दसवीं क्लास की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने जल्द दोनों की गिरफ्तार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा बुधवार सुबह खेत पर पिता को खाना देने जाने को निकली। रास्ते में गांव के रहने वाले रोहित व भगत ने रोक लिया। इसके बाद उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। जहां बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकाया भी। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। खबर मिलते ही परिजनों ने थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें