फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: मदरसों में पढ़ने वाले छात्र किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराई। कार्यक्रम में मदरसों में शिक्षारत 15 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां का संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है। अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई अधिकार दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी द्वारा मौजूद लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मदरसा इस्लामियां जामा मस्जिद के शिक्षक सुहेल खान, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रमजान खान, अलीम अहमद को मदरसों में विशेष योगदान देने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण जैन, डॉ. सुमेध थेरो, मौलाना मोहम्मद हाशिम, मुफ्ती साबिर अंसारी, मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें