फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता से मिलने बिना मां को बताए निकलीं नाबालिग बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मां-बाप के अलगाव से दुखी नाबालिग बेटियां पिता से मिलने की चाह में बिना मां को बताए घर से निकल गईं। बेटियों को घर से लापता देख मां घबरा उठी। कई जगह तलाशने पर भी पता न चलने पर मां ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस के तलाशने पर दोनों बेटियों के बिजौली में बुआ के घर होने का पता चला। पुलिस ने बरामद करके मां के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर मोहल्ला निवासी विवाहिता का पति से करीब पांच माह से विवाद चल रहा है। पति दिल्ली में रहकर कंपनी में काम करता है। विवाद के बाद पत्नी पुत्र समेत अपनी बारह साल एवं नौ साल की दोनों बेटियों को लेकर झांसी लौट आई। दोनों बेटियां पिता से फोन पर बात करती थीं। सोमवार को उन्होंने पिता से दो सौ रुपये मांगे। इसके बाद भाई को पिता के पास जाने की बात कहकर निकल गईं। ऑटो करके बुआ के घर बिजौली चली गईं। यहां से अकेले पिता के पास जाना चाहती थी। उधर, दोनों बेटियों को लापता देख मां घबरा उठी। उसने सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पता लगाने पर उनके बिजौली में होने की बात मालूम चली। पुलिस ने दोनों बेटियों को वहां से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक दोनों को सकुशल बरामद करके मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें