फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Road Accident: नाबालिग ममेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; बहन घायल

Mon, 27 Nov 2023 09:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों नाबालिग भाइयों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मृतक भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिग ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को बड़ागांव निवासी हरगोविंद जोशी का बेटा धर्मेंद्र (14), भांजा करण (16) और भांजी प्रियंका (18) एरच की एक दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। वहां से वे बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक करण चला रहा था। इसी दरम्यान हाईवे पर खिल्ली गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से दोनों ममरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, टक्कर लगने से प्रियंका दूर जा गिरी, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें