फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने विधायक संगीत सोम के बयान पर असहमति जताई, कहा- ताजमहल यूपी की संपत्ति

Tue, 17 Oct 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
political jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विधायक संगीत सोम के उस बयान पर असहमति जताई हैं, जिसमें उन्होंने ताजमहल को भारत का धब्बा कहा है। मंत्री खन्ना ने कहा कि ताजमहल उत्तर प्रदेश की संपत्ति है। करोड़ों देशी और विदेशी पर्यटक ताजमहल को देखने आते हैं। झांसी में स्मार्ट सिटी के कामों को धरातल पर उतारने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने नगर निगम परिसर में 26 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी में 21 अक्तूबर को सॉलिड वेस्ट प्लांट (कचरा प्रबंधन यंत्र) का उद्घाटन करेंगे। दस करोड़ की लागत से तैयार इस प्लांट में तीन मेगावाट बिजली तैयार होगी। इस प्लांट की सफलता के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में इस प्लांट को लगाया जाएगा।

सभी डीएम को जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वच्छ वातावरण का निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण, गड्ढा मुक्त सड़कें और पानी की व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास चल रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी नगर निकाय चुनाव भी लड़ेंगी। प्रदेश की सभी स्ट्रीट लाइट में एलईडी लगाई जा रही है। अब जो भी सड़कें बनाईं जाएंगी, उनका पांच साल तक मेंटेनेंस भी संबंधित ठेकेदार करेगा। साथ ही नाली से नाली तक सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अतिक्रमण न हो। वार्ता के बाद मंत्री खन्ना ने नगर निगम परिसर में 26 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा, निवर्तमान महापौर किरण वर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, प्रदीप सरावगी व अमित साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें