फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने देखी सरकारी तंत्र की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने देखी सरकारी तंत्र की बदहाली
विज्ञापन

झांसी। जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेने से पहले बुधवार की सुबह प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री /जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने उद्योग विभाग और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। दोनों ही जगह सरकारी तंत्र की बदहाली सामने आई। उद्योग विभाग में ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जबकि, मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस से पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हें जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्राथमिकता पर होने के बाद भी अस्पताल का ये हाल चिंताजनक है। सफाई के प्रति उदासीन रवैया अपनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री उपायुक्त उद्योग कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय में उन्हें सन्नाटे की स्थिति देखने को मिली। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में पता चला कि कार्यालय के 17 में से 11 कर्मचारी नदारद हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें