फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों के ‘जासूसों’ पर शिकंजा

Mon, 12 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
खनन कारोबारियों के ‘जासूसों’ पर शिकंजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला रहे परिवहन विभाग ने अब अवैध खनन कारोबारियों के जासूसों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कारोबारियों को चेकिंग की सूचना देने वालों को दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


वाहनों में निर्धारित से अधिक माल ढोने की प्रवृत्ति सड़कों के लिए घातक साबित हो रही है। सड़कें समय से पहले दम तोड़ रही हैं। इसकी बानगी कानपुर रोड पर देखी जा सकती है। इस रोड पर झांसी से रोजाना सैकड़ों की संख्या में बालू - गिट्टी से लदी गाड़ियां कानपुर की ओर जाती हैं, जिससे यह मार्ग जगह-जगह धस गया है। ओवरलोडिंग पर अंकुश को परिवहन विभाग सितंबर माह में विशेष अभियान चला रहा है।

इसके तहत अब तक पचपन गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। पकड़ी जाने वाली ज्यादातर गाड़ियों में क्षमता से अधिक गिट्टी - बालू भरी पाई गई। इन वाहनों से विभाग ने पच्चीस लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग ने अवैध खनन कारोबारियों के जासूसों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यह जासूस चौपहिया व दुपहिया वाहनों से खनिज से लदी गाड़ियों के आगे-आगे चलते हैं। चेकिंग होने पर यह ट्रकों को रुकवा देते हैं। रास्ता साफ होने पर यह गाड़ियां आगे बढ़ा देते हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) आर के सिंह ने जासूसों की एक स्कॉर्पियो व एक बाइक को सीज कर बड़ागांव थाना पुलिस के हवाले किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें