फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेता ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध विक्रेता की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में एक दूध विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव क्षतविक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला। जबकि, पास में ही उसकी बाइक खड़ी हुई थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना इलाके के सिमराहा निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र अंकुश यादव (22) दूध बेचने का काम करता था। बाइक से वो दूध बेचने दुकानों पर जाता था। शनिवार सुबह वो रोजाना की तरह दूध लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह प्रयागराज रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। सूचना पर मौके पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। अंकुश का शव क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। पास में ही उसकी बाइक खड़ी हुई थी। बाइक पर टंगी कैनों में दूध भी था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव लेने के इंतजार में बैठे परिजनों ने बताया कि आत्महत्या जैसा कोई कारण पहले कभी सामने नहीं आया। अंकुश रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इस बारे में भी परिजन कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें