फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की कीमतों में मनमानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध की कीमतों में मनमानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

झांसी। दूध विक्रेताओं द्वारा दूध की कीमत आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कई विक्रेताओं की ओर से नई दरें लागू भी कर दी गईं हैं। ऐसे में 40 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलने वाला दूध 48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएगा। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। वे इसे मनमानी बता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक-दो रुपये बढ़ाना तो जायज है, परंतु एक बार में आठ रुपये की वृद्धि करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों के बजट को बढ़ते दामों ने पहले ही बिगाड़कर रख दिया है। अब दूध के दामों आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दूधियों के दाम बढ़ाने से लोगों को महंगी दरों पर दूध बेचना पड़ रहा है। आम लोगों को दूध की बढ़ी कीमतों को लेकर चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि अब तक कभी भी दूध की कीमतों में एक साथ आठ रुपये की बढ़ोतरी नहीं हुई। लोगों के अनुसार ये मनमानी व मुनाफे खोरी का खेल चल रहा है। वहीं, पैकेट में मिलने वाले दूध के दामों में कोई भी फर्क नहीं आया है।
विज्ञापन

दूध के दाम बढ़ने की कोई भी शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। - राम प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें