फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग से अधेड़ ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मंगला एक्सप्रेस में मां के साथ यात्रा कर रही नाबालिग के साथ कोच में सवार अधेड़ ने छेड़खानी की। इसकी जानकारी बच्ची की मां को हुई तो उन्होंने टीटीई से शिकायत की। टीटीई ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर डिप्टी एसएस विनय कुमार ने आरोपी को ट्रेन से उतरवाकर जीआरपी के हवाले कर दिया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्साे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



घटना मंगलवार अल सुबह की है। जब एर्नाकुलम से चलकर हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस सुबह 6:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंची। इसी ट्रेन में ग्वालियर निवासी महिला अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ सेकेंड एसी कोच ए-1 में मडगांव से झांसी के लिए यात्रा कर रही थी। महिला ने बताया कि वह रविवार रात 1:58 बजे मडगांव से झांसी के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। जब सोमवार रात 2:50 बजे ट्रेन भोपाल पहुंच रही थी, तभी कोच में ही बर्थ नंबर 35 पर सवार अधेड़ उसकी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने इसकी जानकारी उसे दी तो उसने टीटीई से मामले की शिकायत की। यहां टीटीई ने वारदात से बीना और झांसी कंट्रोल रूम को अवगत कराया। लेकिन, बीना में सुरक्षा बल नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रेन जब सुबह 6:46 बजे झांसी पहुंची तो डिप्टी एसएस वाणिज्य विनय कुमार आरपीएफ और जीआरपी के साथ ट्रेन पर पहुंच गए। यहां महिला से घटना की जानकारी करते हुए डिप्टी एसएस विनय कुमार ने आरोपी को ट्रेन से उतरवाकर जीआरपी के हवाले कर दिया। पीड़िता झांसी न उतरकर ग्वालियर में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद उसे मंगला एक्सप्रेस से ही ग्वालियर भेजा गया। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर जीआरपी ग्वालियर ने महिला की तहरीर पर आरोपी यात्री दिल्ली के शहादरा निवासी अजीत सिंह (48) के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को झांसी से भोपाल ले गई जीआरपी

भोपाल से पहले नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में मंगलवार को सूचना के बाद जीआरपी भोपाल की टीम शाम को झांसी पहुंची। यहां आरोपी का मेडिकल कराने के बाद भोपाल जीआरपी उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन




वर्जन



मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग के साथ भोपल से पहले अधेड़ द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर आरोपी को ट्रेन से उतार लिया गया है। तहरीर के आधार पर ग्वालियर जीआरपी ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भोपाल ट्रांसफर किया है।



विपुलश्रीवास्तव, एसपी जीआरपी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें