फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कस्तूरबा इंटर कॉलेज में तीन महीने बाद बना मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रबंध समिति और प्रधानाचार्या में विवाद के चलते नहीं बन रहा था मध्याह्न भोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रेमनगर स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में लगभग तीन महीने बाद शनिवार को छात्राओं को मध्याह्न भोजन परोसा गया। प्रबंध समिति और प्रधानाचार्या विवाद के कारण मध्याह्न भोजन जुलाई से नहीं बन रहा था।
कस्तूरबा इंटर कॉलेज में लंबे समय से प्रबंध समिति और प्रधानाचार्या के बीच विवाद चल रहा था। प्रबंध समिति ने बैठक कर 28 जून को प्रधानाचार्या को पदावनत कर दिया था। प्रबंध समिति के निर्णय को प्रधानाचार्या ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद बिना सूचना प्रधानाचार्या कक्ष में ताला लगाकर और अपना मोबाइल फोन बंद कर चली गईं थीं। इसके बाद प्रधानाचार्या को निलंबित कर गया था। मध्याह्न भोजन संबंधी कई सामान और विद्यालय के जरूरी दस्तावेज प्रधानाचार्या कक्ष में होने के कारण विद्यालय में कई काम प्रभावित हो गए। लगभग तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला और न ही विद्यालय में मध्याह्न भोजन बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में डीआईओएस द्वारा गठित समिति के सामने प्रधानाचार्या कक्ष का ताला तोड़ा गया। इसके बाद शनिवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन बना। तीन माह बाद मध्याह्न भोजन खाकर छात्राएं खुश नजर आईं। प्रबंधक शिव मंगल सिंह ने बताया रसोई घर की साफ-सफाई करवाकर शनिवार को मध्याह्न भोजन बनवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें