फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुंड के लिए 800 टैंकर पानी देने से जल संस्थान का इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने मांगा था मूर्ति विसर्जन को बने कुंड के लिए पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम को लक्ष्मी तालाब स्थित कुंड के लिए 800 टैंकर पानी देने से जल संस्थान ने इंकार कर दिया है। यहीं पर गणेश मूर्तियों का विसर्जन होना है। जबकि, कुंड का पानी दोबारा तली तक साफ करने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में एक दिन में पानी का इंतजाम करने की नगर निगम प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
गणेश उत्सव की धूम के बीच 25 सितंबर को एकादशी पर कई लोग गणेश मूर्तियों का विसर्जन करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर भी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। शहर के दतिया गेट, बड़ाबाजार, बड़ागांव गेट बाहर, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइन, पुरानी तहसील, नई बस्ती, आशिक चौराहा, सीपरी बाजार, चमनगंज, खुशीपुरा, तालपुरा, शिवाजी नगर, ओरछा गेट आदि इलाकों में रहने वाले लोग लक्ष्मी तालाब में बने कुंड में ही मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए जाते हैं। मूर्तियों के विसर्जन से पहले कुंड की सफाई की गई थी। गणेश उत्सव महासमिति की मांग पर फिर से यहां का पानी शनिवार को दोबारा हटाया जा रहा है। जबकि, सोमवार को मूर्तियों का विसर्जन होना है। कुंड भरने के लिए नगर निगम प्रशासन ने जल संस्थान से 800 टैंकर पानी मांगा था। मगर इन दिनों टैंकर संचालन बंद होने से जल संस्थान ने पानी उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया है। ऐसे में एक दिन में कुंड को दोबारा भरने के लिए नगर निगम प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। क्योंकि, कुंड के आसपास बने तीन-चार कुओं से एक दिन में कुंड भरना नामुमकिन है।
विज्ञापन


लक्ष्मी ताल स्थित मूर्ति विसर्जन कुंड के पास तीन-चार कुएं हैं, उनसे भी पानी भरा जाएगा। जल संस्थान से भी 800 टैंकर पानी मांगा गया है। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन


गर्मियों में टैंकर संचालन जिला प्रशासन की देखरेख में होता है। इसके लिए टेंडर कराया जाता है। अब ठेकेदारों की समयसीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में टैंकर संचालन बंद है। नगर निगम प्रशासन को ठेकेदार से संपर्क करने के लिए कहा गया है। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें