फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में पतली परत पर तैयार होते मेटामैटेरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और शिक्षा सोपान कानपुर द्वारा आयोजित ‘अमर उजाला विज्ञान संवाद’ में आईआईटी रुड़की के डॉ. अखिलेश मिश्रा ने प्रकाशिकी के कुछ विषय जैसे व्यतिकरण, ध्रुवण, परावर्तनांक आदि पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मेटामैटेरियल के बारे में भी सभी को समझाया। बताया कि मेटामैटेरियल आर्टिफिशियल डिजाइन मैटेरियल्स होते हैं, जो कि प्रकाशिकी के अनुप्रयोग के लिए लैब में पतली परत पर तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मेटामैटेरियल्स का प्रयोग मेटाहोलोग्राम, सोलर, ऑब्जर्वर, पोलराइजर कंट्रोल एवं वर्टेक्स वीम जनरेटर के रूप में प्रयोग किया जाता है। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ प्रो. एचसी वर्मा ने समतल दर्पण और तरंग समीकरण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पिछली बार पारदर्शी टेप पर कई रंग दिखने वाला प्रयोग करके दिखाया था, उसी का गणितीय विश्लेषण किया। समीकरण के आधार पर बताया कि किस तरह से इसमें रंग बदल जाते हैं। नोएडा से आईं डॉ. स्मिता फंगारिया ने एक्सपाइस सॉफ्टवेयर के बारे में प्रतिभागियों को बताया। उसको कंप्यूटर से जोड़कर उसका सजीव प्रदर्शन भी किया। इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग कंप्यूटर के साथ करके स्क्वॉयर वेव जनरेटर, लो फ्रिक्वेंसी ऑसीलेटर, फ्रिक्वेंसी काउंटर एंड डाटा लोगर, प्रोग्रामेबल वोल्टेज सोर्स आदि के लिए किया जाता है। उन्होंने सोलेनाइड के बीच से एक चुंबक गुजारी तो विद्युत क्षेत्र पर होने वाले परिवर्तन को स्क्रीन पर दिखाया। स्वागत संयोजक डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने किया। संचालन प्रीति पांडे ने जताया। इस दौरान प्रो. आशीष मुखोपाध्याय, प्रो. उदित चक्रवर्ती, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, प्रियंका त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें