टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टहरौली द्वारा आयोजित शिव रथयात्रा ने नगर भ्रमण कर जनता को शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया।
मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी चित्रा, गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता, बरूआसागर प्रभारी ब्रह्माकुमारी उमा, बीके पूजा तथा टहरौली केंद्र प्रभारी एडवोकेट नरोत्तम शर्मा ने संयुक्त रूप से भोलेनाथ का शिव ध्वजारोहण एवं शिव अभिषेक कर सद्भावना रैली का शुभारंभ किया।
सद्भावना रैली में लोगों ने व्यसन मुक्ति से संबंधित नारे, छोड़ो गुटका, बीड़ी, जुआ, शराब मानव जीवन करे खराब। तंबाकू रोग बढ़ाता है, यह कैंसर की माता है, नारे लगाए गए। सद्भावना यात्रा का बजरिया बाजार तथा बस्ती अंदर के रास्तों एवं बस स्टैंड पर भ्रमण करते हुए आश्रम वापस पहुंचने पर समापन किया गया। इस अवसर पर बीके रचना, बीके कल्याणी, बीके दीक्षा, बीके रेखा, बीके विद्या, बीके प्रकाश राजपूत, भारत यादव, सीताराम कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।