फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना सोनी हत्याकांड : आरोपियों को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में पुलिस आज तक शव बरामद नहीं कर सकी। बृहस्पतिवार को मीना की बहन आभा सोनी ने पुलिस अफसरों से मिलकर पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि उसकी बहन मीना सोनी थाना नवाबाद स्थित झोकन बाग में रहती थी। संजय वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली ले जाकर हत्या के बाद उसका शव कालपी स्थित जमुना नदी में फेंक दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद भी आज तक शव बरामद नहीं हो सका। पूरे प्रकरण को एक साल बीत चुका है, लेकिन मामले की स्थिति जस की तस है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि पुलिस की सही पैरवी न होने के कारण आगे की जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिसकर्मी उसे बचाने में लगे हुए हैं। पुलिस अगर सही पैरवी करे तो कई बडे़ खुलासे सामने आ सकते है। घटना में बरामद गाड़ी भी अब तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी। आरोप है कि जेल से परिवार पर समझौते का दबाव बनाने के लिए लोगों को भेजा जा रहा है। उनको डर है कि कहीं जेल से छूटकर फिर से बड़ी घटना घटित न हो जाए। उन्होंने पूरे प्रकरण में उच्च अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें