फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषगंज 14 जुलाई तक बंद, सीपरी बाजार खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को लेकर सुभाषगंज बाजार 14 जुलाई तक बंद रहेगा। वहीं, सीपरी बाजार के व्यापारियों ने बाजार बंदी नहीं करने की घोषणा की है। साथ ही सीपरी बाजार को बंद करने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण के चलते शहर और सदर के बाजारों में व्यापारियों ने लॉकडाउन कर दिया है। बृहस्पतिवार को सुभाषगंज व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने स्वेच्छा से 10 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान सुभाषगंज के व्यापारी की कोरोना से मौत होने पर शोक जताया गया। इस मौके पर हैप्पी साहू, वरुण जैन, बृजमोहन आर्य, नीरज गुप्ता, संजीव साहू, मनीष गुप्ता, मुकेश आर्य समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। सीपरी बाजार किराना मार्केट की बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने कहा कि केवल चित्रा चौराहे से मुबारक मार्केट तक मुख्य मार्ग की दुकानें बंद रहेंगीं। अन्य सभी दुकानें सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेेंगीं। इस मौके पर संजीव राय, कैलाश चेलानी, पवन जैन मौजूद रहे। वहीं नंदनपुरा व्यापार मंडल के राजकुमार यादव, दौलत सिंह, राजेंद्र तिवारी, शैलेष भाटिया, सीपरी सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी, गोपीचंद्र कपूर, महेंद्र गर्ग, रामनारायण अग्रवाल, सुशील सोनी, आजादगंज व्यापार मंडल के प्रभुदयाल साहू, संजय चड्ढा, सेमसन टेलर, सीपरी बाजार सुभाष मार्केट व्यापार मंडल के दिलबाग सिंह भुसारी ने बाजार खोलने का समर्थन किया। साथ ही बाजार बंदी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें