फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गए युवक की नहर में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दोस्तों संग नहर में नहाने गए एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। दो दिन से उसके शव का पता नहीं चल रहा था। आज शव नहर में उतराता दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कानपुर नगर, फुफवारा निवासी प्रदीप कुशवाहा (23) पुत्र राधेलाल यहां बिजौली में किराए के मकान पर रहता था। वह एक निजी टेलीफोन कंपनी के टॉवरों की देखभाल का काम करता था। शनिवार, दोपहर अपने साथ रहने वाले पिंटू, शिवभजन एवं संतोष के साथ खैलार नहर में नहाने गया हुआ था। करीब ग्यारह बजे सभी नहर में नहा रहे थे, इसी दौरान प्रदीप का पांव फिसल गया। वह गहरे पानी में गिर पड़ा। उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन, किसी को तैरना नहीं आता था। तीनों दोस्त घबड़ाकर बाहर निकल आए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नहर में प्रदीप की तलाश की गई लेकिन, उसका शव नहीं मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पानी में उतराते देखा। नहर में शव को देखकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक डूबने की वजह से ही प्रदीप की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें