फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से चित्रकूट के बीच 18 से 21 अक्तूबर तक चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

Tue, 17 Oct 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दीवाली अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट धाम कर्वी के लिए तीन मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

इसमें एक मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे चलकर चित्रकूट शाम 5.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से शाम 6.15 बजे चलकर झांसी रात 1.15 बजे आएगी। दूसरी मेला स्पेशल झांसी से दोपहर 2.30 बजे चलकर चित्रकूट रात 9.10 पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से रात 9.40 बजे चलकर झांसी सुबह 5.25 बजे आएगी। यह दोनों मेला स्पेशल ट्रेन रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


जबकि एक अन्य मेला स्पेशल को चार ही स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी झांसी से शाम सात बजे चलकर चित्रकूट रात 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट से रात दो बजे चलेगी। इस गाड़ी को मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा और बांदा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर को भी चित्रकूट स्टेशन तक चलाया जाएगा। साथ ही उक्त अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा, रानीपुर रोड स्टेशन और महाकौशल एक्सप्रेस को शिवरामपुर, भरतकूप, खुरंड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें