फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेरठ ने आठ विकेट से जीता क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
- समथर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलसी प्रतिनिधि ने पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। नगर के राजकीय महाविद्यालय मैदान में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में रविवार रात साइनिंग इंडिया इलेविन मेरठ व स्टार क्रिकेट क्लब अम्बापोरसा के बीच मैच खेला गया। जिसमें मेरठ ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के पति एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया। इसके पूर्व अतिथि ने महाराजा रणजीत सिंह जूदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं आयोजक कमेटी की ओर से मंजर खान को सम्मानित किया। श्री निरंजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेल का जीवन में विशेष महत्व है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने से युवा तनावमुक्त रहने के साथ सामूहिक कार्य कुशलता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा स्तर पर उत्कृष्ट खेल आयोजन से ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेलों में आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है। मैच में मेरठ की टीम ने अम्बापोरसा को आठ विकेट से हरा दिया। इस अवसर पर हाजी महमूद खान, भगवत दयाल मुदगिल, राघवेंद्र सिंह किलेदार, लल्लूराजा गुर्जर, रामकुमार तिवारी, आमिर खान, पवन बादल, दीपक चौधरी, नवाजिस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें