फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीआरसी बंगरा में देखा सीएम के समारोह का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक, प्रधान रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। ब्लाॅक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बंगरा पर शिक्षा विभाग के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण देखा गया। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं लोकार्पण वर्चुअल रूप से लखनऊ में किया गया। जिसका सजीव प्रसारण ब्लॉक संसाधन केंद्र में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बंगरा पर खंड शिक्षाधिकारी दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जा रहे प्रयासों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न लाभपरक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने डीबीटी, एमडीएम योजनाएं हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पलरा रामप्रताप कुशवाहा, ग्राम प्रधान सनौरा राकेश वाजपेयी, सीएचसी बंगरा से आलोक कुमार, बीडीसी उल्दन राकेश कुमार, सीताराम झा, जुगल किशोर, आयुष साहू बीआरसी से लिपिक राजू तिवारी, लेखाकार वीरेंद्र प्रजापति, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार, प्रजेश पटैरिया, कार्यालय सहायक जितेंद्र कुमार, चंदेश्वर, अजय कुमार मौजूद रहे। एमआईएस को-ऑर्डिनेटर आयुष साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें