झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कई शिकायतें आने पर इमरजेंसी में कार्यरत पांच वार्ड बॉय को हटा दिया है। वहीं, विगत दिनों मृत महिला के परिजन से रुपये लेने के मामले में आउससोर्स पर तैनात दो सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि इमरजेंसी में कार्यरत कुछ वार्ड बॉय की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच के बाद वार्ड बॉय कमलेश, पवन, बादल, शिवराज, जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी से हटा दिया गया है। विगत दिनों मृत महिला का शव मोर्चरी तक पहुंचाने के एवज में रुपये लेने वाले आउससोर्स पर तैनात सफाईकर्मी सोनू और विनोद की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ब्यूरो