फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : धरातल पर इलाज...रसातल में व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ मरीज जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है। एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल तीमारदार पकड़े हुए नजर आ रहा है।

ये वीडियो मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड के बताए जा रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक मरीज जमीन पर बैठा है। उसके बगल में ड्रिप स्टैंड लगा हुआ है। इसके जरिये उसे ड्रिप चढ़ाई रही है। दूसरे में एक मरीज जमीन पर लेटा हुआ है। उसे भी ड्रिप चढ़ रही है। उसके पास एक महिला बैठी है। साथ ही पास में खड़ा तीमारदार बोतल को हाथ से थामे है, क्योंकि उसे स्टैंड नहीं मिल सका। इसी बीच, एक स्टाफ नर्स आकर मरीज की ड्रिप को हटा देती है। तीसरे वीडियो में कुछ तीमारदार वार्ड में जमीन पर लेटे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने मेडिसिन विभाग की इन वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार देर रात कुछ मरीज इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट किए गए थे। सभी मरीजों को एक-एक कर खाली बेडों पर भर्ती कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में अब वार्ड छह, सात और आठ के अलावा वार्ड 10 भी मेडिसिन विभाग को आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें